यह कहानी करीब 200 साल पुरानी है।
एक नगरी में निशिगंधा नाम की अत्यंत सुंदर लड़की रहती थी।”suhagan chudail” उसकी सुंदरता की चर्चा दूर-दूर तक थी। एक दिन नगरी के राजा की नजर निशिगंधा पर पड़ी, और वह उसकी सुंदरता पर मोहित हो गया। एक रात राजा ने निशिगंधा को अपने महल में बुलवाया। लेकिन जब वह उसे अपने कमरे में ले गया, तो निशिगंधा को कुछ समझने का मौका दिए बिना उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा। इस छीना-झपटी में राजा के सिर पर चोट लगी और उसकी मौत हो गई।
राजा की मृत्यु की खबर पूरे नगर में फैल गई। लोग निशिगंधा को राजा का हत्यारा कहने लगे। कुछ ने तो यहां तक कहा कि वह इंसान नहीं, एक चुड़ैल है। जनता के गुस्से में निशिगंधा को जिंदा जला दिया गया।
लेकिन कहानी यहां खत्म नहीं हुई।
निशिगंधा का जला हुआ शरीर एक तांत्रिक को मिला। उसने अपने काले जादू से निशिगंधा को दोबारा जीवित कर दिया। पर अब निशिगंधा पहले जैसी नहीं रही। वह सचमुच एक चुड़ैल बन गई, जिसे सुंदरता, शक्ति और अमरता की भूख थी। तांत्रिक ने उसे बताया कि अमर होने के लिए उसे “16 श्रृंगार” चाहिए। ये श्रृंगार केवल उन खास आदमियों से मिल सकते थे, जो एक विशेष नक्षत्र में पैदा हुए हों। निशिगंधा को लाल चांद की रात उन आदमियों से शादी करनी होती थी और उसी रात उनकी बलि देकर वह हर श्रृंगार की ताकत हासिल कर सकती थी।
इस तरह साधारण लड़की निशिगंधा बन गई “suhagan chudail “
लोग उसे महज एक डरावनी कहानी मानते थे, लेकिन अर्जुन और रानी के साथ जो हुआ, उसने सुहागन चुड़ैल के अस्तित्व को साबित कर दिया।
अर्जुन और रानी की कहानी:
अर्जुन और रानी की नई-नई शादी हुई थी। वे जयपुर में रहते थे। एक दिन वे वीकेंड ट्रिप से लौट रहे थे। रास्ते में चाय पीने के लिए एक रेस्टोरेंट पर रुके। तभी एक बेहद खूबसूरत लड़की अंदर आई। अर्जुन उसकी सुंदरता में खो गया, जिससे रानी नाराज हो गई।
लड़की के अजीब कपड़े और ज़्यादा सजावट रानी को शक में डाल रहे थे। उसने माथे पर मांगटीका और हाथों में मेहंदी लगा रखी थी। तभी लड़की ने अपने मांगटीके को छुआ, और अचानक बारिश शुरू हो गई, जो गर्मी के मौसम में असंभव थी।
अर्जुन ने लड़की को घर आने का न्योता दिया, और वह बिना हिचक वहां आ गई। घर पहुंचने के बाद रानी ने अर्जुन को उस लड़की के साथ ड्रॉइंग रूम में बातें करते छोड़ा। पर कुछ देर बाद जब रानी कमरे में लौटी, तो अर्जुन और लड़की वहां नहीं थे।
भयानक सच का पता चलता है:
रानी को बेडरूम से अजीब आवाजें सुनाई दीं। उसने देखा कि अर्जुन सो रहा था, और वह लड़की उसे घूर रही थी। शीशे में उस लड़की का चेहरा जला हुआ नजर आया, जिससे रानी का दिल दहल गया। तभी लड़की ने रानी को देखा, और रानी बेहोश हो गई।
होश में आने पर रानी ने देखा कि अर्जुन और वह लड़की गायब थे। कुछ समय बाद दोनों शादी के कपड़ों में घर लौटे। अर्जुन ने रानी को बताया कि उसने उस लड़की से शादी कर ली है।
रानी ने देखा कि उस लड़की के पैर उल्टे थे। उसे यकीन हो गया कि वह चुड़ैल है। अर्जुन की चीखें सुनकर रानी कमरे में गई, तो देखा कि लड़की ने अपनी भयानक चुड़ैल वाली शक्ल में आकर अर्जुन पर हमला किया। उसकी मेहंदी अर्जुन को जकड़कर उसे मार रही थी। रानी के सामने ही चुड़ैल ने अर्जुन की जान ले ली और गायब हो गई।
suhagan chudail की तलाश:
अब तक वह चुड़ैल 15 श्रृंगार हासिल कर चुकी थी। अमर होने के लिए उसे सिर्फ एक श्रृंगार चाहिए था। उसका अगला शिकार था वज्रगढ़ के राजघराने का मोक्ष। लेकिन मोक्ष के पास उसकी प्रेमिका दिया का शक्तिशाली लॉकेट था।
क्या दिया अपने प्रेमी मोक्ष को बचा पाएगी?
क्या वह सुहागन चुड़ैल के मायाजाल और उसकी शक्तियों को हरा पाएगी?